Monday 25 September 2017

Live hindustan

रहती है थकान तो हो सकती है इस विटामिन की कमी, देखें ये लक्षण भी Last Modified: Wed, Nov 09 2016. 07:08 IST शरीर के लिए विटामिन बी-12 बेहद जरूरी है। इसकी कमी से आपका शरीर थका-थका सा रहेगा और आप हमेशा थकान महसूस करेंगे। विटामिन बी-12 की मदद से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई करती हैं। अगर शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो रही है तो इसे विटामिन बी 12 डेफिशिएंसी एनीमिया हो जाता है। इस स्थिति में बॉडी में सामान्य से ज्यादा लाल रक्त कोशिकाएं बनने लगती हैं। इसे मैक्रोसाइटिक कहा जाता है। एक बार विटामिन बी 12 डेफिशिएंसी का पता चलने पर बी-12 इंजेक्शन और बी-12 टेबलेट के जरिए इसका इलाज संभव है। यहां जानें क्या हैं विटामिन बी-12 से होने वाली परेशानियां: ये होते हैं लक्षण शरीर में बेहद थकान हमेशा शरीर में एनर्जी की कमी रहना सिर में दर्द रहना भूख कम लगना स्किन का पीला पड़ जाना जीभ का लाल हो जाना चलने फिरने में परेशानी होना तनाव, मूड बदलना और चिड़चिड़ा हो जाना हाथ-पैरों का सुन्न हो जाना छोटी-छोटी बातों पर नर्वस हो जाना शारीरिक संतुलन बनाने में समस्या। असमय बाल सफेद हो जाना और उनका झड़ना

No comments:

Post a Comment