Tuesday 19 September 2017

Vitamin b12 deficiency

विटामीन बी12 की कमी क्या है? विटामिन बी12 जीवन के लिए आवश्यक है। यह डीएनए (आनुवांशिक पदार्थ) के संश्लेषण के लिए और लाल रक्त कणिकाओं तथा तंत्रिका ऊतकों के स्वास्थ्य और उनके उचित कार्य करने हेतु आवश्यक है। यह हमारे शरीर को फोलिक एसिड अवशोषित करने में तथा ऊर्जा मुक्त करने में सहायक होता है। यदि विटामिन बी12 की कमी की चिकित्सा ना की जाये तो यह एनीमिया (लाल रक्त कणिकाओं-जो रक्त को ऑक्सीजन प्रदान करती हैं-की कमी) में बदल सकती है। रोग अवधि विटामिन बी12 की कमी को ठीक होने में समय लगता है। इसे जीवनभर विटामिन बी12 के पूरक आहार से पूर्ण करना पड़ सकता है उचित चिकित्सा के साथ, पूरक आहार दिए जाने के 6 से 12 महीनों के भीतर विटामिन बी12 की कमी के लक्षणों में सुधार होने लगता है। वैसे कुछ लोगों में कमी लम्बे समय तक रह सकती है। शाकाहारियों और अन्य लोगों जिनकी बी12 की कमी आहार से सम्बंधित होती है, उनकी स्थिति बी12 के पूरक आहार और विटामिन बी12 का उपयोग बढ़ाने वाली आहार योजना द्वारा स्थिति ठीक हो जाती है। जाँच और परीक्षण रोग निर्धारण शारीरिक लक्षणों के परीक्षण जैसे कि बढ़ी हुई नाड़ी की गति और पीली त्वचा द्वारा होता है। अन्य हैं: रक्त परीक्षण पेट के परीक्षण हेतु इसोफेगोगेस्ट्रोडयोडेनोस्कोपी (ईजीडी)। छोटी आंत के परीक्षण के लिए एंटेरोस्कोपी। अस्थि मज्जा की बायोप्सी। डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब Q1.विटामीन बी12 क्या है, यह शरीर के लिए क्यों आवश्यक है? विटामीन बी12 एक सूक्ष्म आहार है जो कि शरीर की कई एंजाइम सम्बंधित क्रियाओं के लिए आवश्यक है। शरीर विटामीन बी12 का निर्माण नहीं करता इसलिए इसे आहार से लेना पड़ता है और यह आँतों द्वारा अवशोषित होता है। यह लिवर में संचित रहता है और शरीर की आवश्यकता के अनुसार प्रयोग किया जाता है। Q2.मुझे विटामीन बी12 की कमी कैसे हो सकती है? यदि आप विटामीन बी12 कम मात्रा में लेते हैं तो समय बीतने के साथ आपको विटामीन बी12 की कमी होती है। या यदि आपके शरीर में विटामीन बी12 के अवशोषण से जुड़ी कोई समस्या है, उदाहरण के लिए परनिसियस एनीमिया या यदि छोटी आंत का नष्ट होना (बीमारी/शल्यक्रिया द्वारा)। विटामीन बी12 विशाल मात्रा में लिवर के भीतर संचित होता है, इसलिए विपरीत प्रभाव उत्पन्न करने के लिए वर्षों तक कमी बनी रहने की आवश्यकता होती है। Q3.मुझे कैसे पता होगा कि मुझे विटामीन बी12 की कमी है? यदि आपको विटामीन बी12 की कमी हो तो आपको थकावट, स्मरण शक्ति की कमी, और नसों की कमजोरी आदि लक्षणों का अनुभव होगा। रक्त परीक्षण से शरीर में विटामीन बी12 की मात्रा का विश्लेषण मिलता है और इससे कारण और कारक जानने में सहायता होती है। Q4.विटामीन बी12 की कमी के हानिकारक प्रभाव क्या हैं? विटामीन बी12 की लम्बे समय तक बनी रहने वाली कमी, समय बीतने के साथ, मेरुदंड को स्थायी रूप से (ठीक ना हो सकने वाली) क्षति पहुँचाती है, जिसे सब एक्यूट कंबाइंड डिजनरेशन ऑफ़ द स्पाइनल कार्ड कहा जाता है। Q5.मैं विटामीन बी12 की कमी को कैसे ठीक कर सकता हूँ? विटामीन बी12 की कमी को विटामीन बी12 की अधिक मात्रा वाले इंजेक्शन लेकर ठीक किया जा सकता है। यह हानिकारक नहीं होता और विटामीन बी12 की अधिक मात्रा मूत्र के माध्यम से बाहर निकल जाती है। अवशोषण में त्रुटि से होने वाली कमी को दूर करने के लिए शुरुआती अधिक मात्रा के साथ बचे इंजेक्शन नियमित अंतराल पर लेना चाहिए। Q6.मैं विटामीन बी12 की कमी से कैसे बच सकता हूँ? आप विटामीन बी12 की कमी से विटामीन बी12 से समृद्ध आहार लेकर बच सकते हैं। शुद्ध शाकाहारियों को विटामीन बी12 की कमी होने का खतरा ज्यादा होता है। उन्हें विटामीन बी12 के पूरक और विटामीन बी12 की शक्ति से पूर्ण आहार नियमित लेने की सलाह दी जाती है।

No comments:

Post a Comment